Latest News

हाथों में तख्तियां और जुबां पर नारा: अरनोद में बच्चों ने जगाई जल बचाने की अलख

Neemuch headlines May 25, 2026, 3:00 pm Technology

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली रैली; समर कैंप में हुनर सीख रहीं महिलाएं

प्रतापगढ़।​ प्रधानाचार्य राउमावि अरनोद श्याम लाल गायरी ने बताया कि "बूँद-बूँद गंगा का नारा है, जल बचाना कर्तव्य हमारा है..." जैसे गगनभेदी नारों और हाथों में जल संरक्षण के संदेश लिखी तख्तियां थामे जब स्कूली बच्चे अरनोद की सड़कों पर उतरे, तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। मौका था राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा आयोजित पर्यावरण और जल जागरूकता रैली का, जिसके जरिए भावी पीढ़ी ने समाज को पानी की कीमत समझाने का अनूठा प्रयास किया। ​गलियों से गुजरी रैली, ग्रामीणों ने थपथपाई पीठ ​यह जन-जागरूकता रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरी। तपती धूप की परवाह किए बिना बच्चों ने जोश के साथ लोगों को बूंद-बूंद पानी सहेजने और 'रेन वाटर हार्वेस्टिंग' (वर्षा जल संचयन) अपनाने की अपील की। रैली में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे शिक्षकों और स्कूल स्टाफ का भी उत्साह देखते ही बनता था। बच्चों के इस प्रयास की नगरवासियों ने दिल खोलकर तारीफ की। स्कूल प्रशासन ने कहा, "आज के दौर में पानी बचाना सबसे बड़ी जरूरत है। जब बच्चे संदेश देते हैं, तो उसका समाज पर गहरा असर पड़ता है।" ​समर कैंप में निखर रही है हुनर की पाठशाला ​जल संरक्षण के इस संदेश के साथ ही विद्यालय में इन दिनों रचनात्मकता की बहार आई हुई है। स्कूल परिसर में चल रहे ग्रीष्मकालीन समर कैंप में अरनोद और आसपास के ग्रामीण इलाकों की बेटियां और महिलाएं आत्मनिर्भरता के गुर सीख रही हैं। शिविर में सिलाई, पेंटिंग, मेहंदी, डांस और ब्यूटी पार्लर जैसे शॉर्ट-टर्म कोर्सेज का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह कैंप न केवल महिलाओं के कौशल को बढ़ा रहा है, बल्कि उनकी छिपी हुई प्रतिभा को भी एक नया मंच दे रहा है। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार से हेमलता मीना वरिष्ठ अध्यापक, भानु प्रिया वैष्णव वरिष्ठ अध्यापक, पूजा कुमावत प्रयोग शाला सहायक, अक्षिता चौधरी वरिष्ठ अध्यापक मानसिंह देवड़ा वरिष्ठ अध्यापक, दयाशंकर मीना अध्यापक, प्रेमलता मीना अध्यापक सुनीता मीना अध्यापक, राजेंद्र कुमावत वरिष्ठ अध्यापक विजय सिंह राठौड़ उपस्थित रहे।

Related Post