Latest News

खेत पर फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Neemuch headlines May 23, 2026, 11:38 am Technology

मनासा। थाना क्षेत्र के गांव बर्ढिया कैंट में एक युवक द्वारा खेत पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरज पिता अर्जुन, जाति बांछड़ा, उम्र करीब 40 वर्ष निवासी बर्ढिया कैंट ने अपने खेत पर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि मामला बोरखड़ी से जुड़ा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मनासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

Related Post