सिंगोली :- राजीव आवास कॉलोनी में स्वीकृत नक्शे में दर्ज गार्डन पर 12 अवैध प्लॉट काटकर नीलामी का मुद्दा जनहित में राजनीतिक तौर पर भी गर्माता जा रहा रहा है 24 मई से धरने की चेतावनी राजीव आवास कॉलोनी में गार्डन हेतु आरक्षित शासकीय भूमि पर नगर परिषद द्वारा अवैध रूप से 12 आवासीय भूखंड काटकर की जा रही ऑनलाइन नीलामी के विरोध में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिंगोली ने मोर्चा खोल दिया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस कॉलोनीवासियों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार सिंगोली को सामूहिक आपत्ति ज्ञापन सौंपा और नीलामी तत्काल निरस्त करने की मांग की। कांग्रेस का आरोप दोहरा चरित्र उजागर - ज्ञापन सौंपने के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कहा, नगर परिषद का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। एक तरफ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 साल से मकान में रह रहे गरीब हितग्राहियों को पट्टे नहीं दिए जा रहे, फाइलें 2 साल से अटकी पड़ी हैं। दूसरी तरफ कॉलोनी के बच्चों के खेलने और बुजुर्गों के बैठने के लिए छोड़ी गई गार्डन की जमीन पर अवैध प्लॉट काटकर अमीरों को बेचने की तैयारी है। यह गरीब विरोधी और जनविरोधी कृत्य है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। क्या है पूरा मामला नगर परिषद सिंगोली ने 08 मई 2026 को टेंडर जारी कर राजीव आवास कॉलोनी में प्लॉट नं. 228 से 239 तक के 12 भूखंडों की ई-नीलामी निकाली है। टेंडर की अंतिम तिथि 23 मई 2026 है। कांग्रेस का आरोप है कि जिन भूखंडों की नीलामी की जा रही है, वह कॉलोर्नी के शासन द्वारा स्वीकृत ले-आउट नक्शे में "गार्डन एवं कम्युनिटी हॉल" के लिए आरक्षित है। नक्शे में उक्त स्थान पर स्पष्ट रूप से गार्डन अंकित होने के बावजूत नगर परिषद ने नियम विरुद्ध भूखंड काट दिए। कांग्रेस की 4 सूत्रीय मांग 1. गार्डन की भूमि पर जारी अवैध नीलामी प्रक्रिया को 23 मई तक निरस्त किया जाए। 2. स्वीकृत नक्शे के अनुरूप भूमि को गार्डन के रूप में विकसित किया जाए। 3. सम्पूर्ण मामले कि निष्पक्ष जाँच कर दोषियों पर वैधानिक कार्यवाही हो. 4. जब तक जांच पुरी ना हो तब तक संबधित सभी भुखण्डो की नीलामी नीलामी एवं आवंटन प्रक्रिया निरस्त हो कांग्रेस जनो ने राजीव आवास कालोनी में गार्डन की दिवार तोड़ के पत्थर जाली ले जाने वाले अज्ञात लोगों पर भी सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने की कार्यवाही कि रिपोर्ट सिंगोली थानाधिकारी को दी गई वह नगर परिवार में जिम्मेदार अधिकारी नही मिलने पर जनहित में सीएमओ की कुर्सी पर ज्ञापन की काफी लगाई ताकि सीएमओ जब नगर परिषद अपनी कुर्सी पर आये तो ज्ञापन देख सके आंदोलन की चेतावनी ब्लॉक कांग्रेस ने अल्टीमेटम दिया कि यदि 23 मई शाम 6 बजे तक नीलामी निरस्त नहीं की गई तो 24 मई सुबह 11 बजे से तहसील कार्यालय के सामने कांग्रेस के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना एवं भूख हड़ताल शुरू की जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन की प्रतिलिपि मंत्री, कलेक्टर नीमच, SDM जावद एवं CMO सिंगोली को भी प्रेषित की गई। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज तिवारी, नरेश ढोला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सत्तु धाकड़, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भण्डारी, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश नागोरी, मंडलम अध्यक्ष रितेश सेठिया, सत्तु विश्नोई, गोटु धाकड़ राजकुमार पाण्डे, राहुल जैन, एडवोकेट संदीप शर्मा, अशोक विश्नोई, हंसराज चंदेल, सुमित अग्रवाल, शांति लाल प्रजापत, अशोक छीपा, प्रशांत सोनी, आदि पदाधिकारी कांग्रेस जन व कालोनी वासी मौजूद थे