मंदसौर । 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम बिल्लौद, मूंदड़ी एवं ग्राम बर्डिया अमरा में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर के दौरान एक्स-रे, सीवाई जांच, ब्लड टेस्ट, आरबीएस, एचआईवी जांच एवं सीबी-नाट जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों की जांच कर आवश्यक परामर्श भी दिया गया।
इस अवसर पर टीबी मरीजों एवं जरूरतमंद लोगों को फूड बास्केट का वितरण भी किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना तथा टीबी रोग की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करना रहा। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की कि वे नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं तथा टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।