भाजपा पार्टी ही अनुसूचित जाति वर्ग की सच्ची हितेषी है - भगवान परमार।

Neemuch headlines May 21, 2026, 7:13 pm Technology

नीमच। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आज प्रभास के लिए नीमच पधारे इस अवसर पर शुरुआत में वह अंबेडकर सर्किल पहुंचे जहां उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यर्पण किया इसके पश्चात वह अनुसूचित जाति छात्रावास में पहुंचे जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं से वार्तालाप की एवं उन्हें शासन की योजनाओं से अवगत कराया वह छात्रावास का निरीक्षण किया इसके बाद वह भाजपा कार्यालय तपोभूमि पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही अनुसूचित जाति वर्ग की सच्ची हितेषी पार्टी है भाजपा सरकार ने कई ऐसी योजनाएं बनाई हैं इनका सीधा लाभ हमारे अनुसूचित जाति वर्ग को मिल रहा हैं भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया है इस अवसर पर मौजूद भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण खोईंवाल ने कहा की भाजपा सरकार ने ही अंबेडकर जी को सच्चा सम्मान देने का काम किया हैं और भाजपा सरकार अंबेडकर जी के बताएं मार्ग पर चलकर विकास का कार्य कर रही हैं इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार व अन्य अतिथियों बघाना पहुंचकर लाड़ली बहना योजना व प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के लाभार्थीयों का सम्मान किया | इस अवसर पर भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण खोईवाल, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य हेमंत हरित, अजा मोर्चा संभाग प्रभारी शैलेश गिरजे, अजा मोर्चा प्रदेश सोशल मिडिया प्रभारी हिमांशु मालवीय, भाजपा जिला महामंत्री नरेन्द्र पटेल, धनसिंह कैथवास, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि गोयल, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन मालावत मंचासीन रहे। तथा उक्त कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री रोशन वर्मा, मेहर सिंह जाट, सरपंच दुर्गा शंकर मेघवाल, यशवंत यादव, पवन भील, हितेश राजोरा, राधेश्याम पंवार, भेरू प्रसाद परमार, अल्पसंख्यक मोर्चे के राइस हुसैन पटवा, काबिल खान, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, राजू साल्वी, रवि जैन, निखिल यादव, मोंटू यादव, यशवंत बख्तरिया, अशोक जौहरी, कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री धनसिंह कैथवास ने किया तथा अंत में आभार मदन मौर्य ने माना।

Related Post