महू-नीमच हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौके पर मौत।

Neemuch headlines May 21, 2026, 7:09 pm Technology

नीमच। जिले के पिपलियामंडी चौपाटी पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महू-नीमच हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे राधेश्याम निवासी खात्याखेड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद मृतक का शव ट्रक के नीचे फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।

हादसे के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या मैं लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Post