नीमच की लाल माटी में फुटबॉल रचा बसा है | जिसने इस लाल माटी को परिश्रम पूर्वक मस्तक पर लगा लिया वह नित नहीं ऊंचाइयां छूएगा | सफलता धैर्य, मेहनत, लगन मांगती है | यदि कुछ कर गुजरने की तमन्ना दिल में हो तो जज्बा, जुनून और जोश मिलकर व्यक्ति को आसमा की बुलंदियों पर पहुंचा देंगे |
आज नीमच का नाम फुटबॉल की वजह से ही राष्ट्रीय स्तर पर बड़े गर्व के साथ लिया जाता है | उक्त उद्गार जिला कांग्रेस सेवादल नीमच द्वारा जूनियर फुटबाल प्रशिक्षण शिविर में पूर्व विधायक डॉक्टर संपत स्वरूप जाजू ने व्यक्त किए | सेवादल द्वारा आयोजित शिविर में आज के अतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओम दीवान, भाई मोनू लोक्स समाजसेवी रमेश कदम, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष विमल शर्मा उपस्थित थे | अतिथियों का स्वागत जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष गजेंद्र यादव जिला महिला सेवा दल अध्यक्ष आशा सांभर, बेबी मेहरा, समिदा मिर्जा वरिष्ठ नेता डॉक्टर पृथ्वी सिंह वर्मा, मनोहर अम्ब, जावेद दुर्रानी, इलियास भाई, लतीफ पठान, भुवान सिंह ने किया |
प्रशिक्षक मयंक सैनी का पुष्पहारों से स्वागत गजेंद्र यादव ने किया | प्रशिक्षणार्थियों को रमेश जी कदम, मोनू लोक्स, मनोहर अंब ने संबोधित किया | बच्चों को स्वल्पाहार बांटा गया |
कार्यक्रम का संचालन शिविर निर्देशक व पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने व आभार अनिल विनायका ने माना |