नीमच । नीमच इन्वेंशन बास्केटबॉल अकादमी के कोच किशन पाल सिंह और सत्येंद्र पाल सिंह ने बताया कि 76वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा पांडिचेरी बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में 22 मई से लेकर 29 मई तक पांडिचेरी में आयोजित होने जा रही है इस चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की टीम भी भाग लेगी जिसमें खिलाड़ियों का चयन स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया जिसमें दिव्यल यादव पुत्री राजेंद्र यादव और लक्षिता चौहान पुत्री नाथू सिंह चौहान का बेहतरीन प्रदर्शन रहा इसी आधार पर दोनों खिलाड़ियों का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया गया जिसका अभ्यास कैंप ग्वालियर में 11 मई से 20 मई तक आयोजित किया गया ।
इससे पहले भी दिव्यल यादव और लक्षिता चौहान ने मध्य प्रदेश टीम का कई बार प्रतिनिधित्व किया है दोनों ही इन्वेंशन अकादमी की होनहार खिलाड़ी हैं वर्तमान में दोनों ही खिलाड़ी ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की विद्यार्थी हैं दोनों के बेहतरीन प्रदर्शन और भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करने का आशीर्वाद देकर अकादमी के पदाधिकारी कमल सिंह जी चुंडावत, जयपाल सिंह राणावत ,पूजा यादव ,राजेंद्र यादव, सुनील दीवान ,नितेश जी शर्मा भरत सैनी,खेल विभाग की कोच मीनाक्षी तंवर आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की