मंदसौर पोस्ट ऑफिस में CBN की बड़ी कार्रवाई, कनाडा भेजे जा रहे पार्सल से करीब 455 ग्राम अफीम जब्त

Neemuch headlines May 19, 2026, 9:31 am Technology

मंदसौर। शहर के पोस्ट ऑफिस में शुक्रवार को सीबीएन (सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कनाडा भेजे जा रहे एक संदिग्ध पार्सल से करीब 455 ग्राम अफीम जब्त की है। जानकारी के अनुसार पार्सल पर पता नीमच का बताया गया था और इसकी बुकिंग कनाडा भेजने के लिए कराई गई थी। पोस्ट ऑफिस में पार्सल संदिग्ध लगने पर इसकी सूचना नारकोटिक्स विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही CBN की टीम मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की जांच के दौरान पार्सल से भारी मात्रा में अफीम बरामद होने की सूचना सामने आई है। कार्रवाई के बाद सीबीएन टीम पार्सल को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच के लिए रवाना हो गई फिलहाल मामले में पार्सल भेजने वाले व्यक्ति एवं उससे जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है। अधिकारियों द्वारा पूरे मामले में पूछताछ एवं जांच जारी है।

Related Post