संगठन विस्तार को लेकर महिला कांग्रेस की अहम बैठक संपन्न, जिला प्रभारी यासमीन शेरानी पहुंची ।

Neemuch headlines May 18, 2026, 5:59 pm Technology

नीमच। प्रदेश घर में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किया जा रहे हैं इसी क्रम में रविवार को नीमच के गांधी भवन में महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया बैठक में महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नीमच रतलाम जिला प्रभारी यासमीन शेरानी विशेष रूप से उपस्थित रही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यासमीन शेरानी शनिवार शाम को नीमच पहुंची सुबह 8:45 पर सेवा दल द्वारा चलाए जा रहे हैं ।

फुटबाल प्रशिक्षण में भाग लिया साथ ही वहां चल रहे प्रशिक्षण शिविर की शरण की बताया कि आगे जाकर यही बच्चे शहर प्रदेश देश का नाम रोशन करेंगे उनके साथ आरिफा कच्छावा ने भी शिरकत की कार्यक्रम 11.30. बजे समय पर गांधी भवन पर प्रारंभहुआ सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

उसके बाद बैठक शुरू हुई स्वागत उद्बोधन महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा सांभर द्वारा दिया गया उसके बाद अतिथि देवो भव हमारे अथिति देवता समान होते है उसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रभारी का आशा सांभर द्वारा माला व पगड़ी पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया उसके बाद मंचासीन सभी पदाधिकारी द्वारा जिला प्रभारी यासमीन शेरानी व आरिफा कच्छावा का स्वागत माला व गुलदस्ता देकर किया गया यास्मीन शेरनी जी का उद्बोधन जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती अनिल चौरसिया मधु बंसल मनोरमा मुंदड़ा शशि कसेरा रुखसाना खान चेतन लालका लीला बंसल शमिदा मिर्जा आदि में भी संबोधित किया उसके बाद कार्यकर्ताओं ने वन टू वन चर्चा कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा महिलाओं की राजनीतिक में भागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई जिलेभर से आयी महिला कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने सुझाव रखें यास्मीन शेरानी ने बताया कि वह मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष होने के साथ रतलाम नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष और 6 बार पार्षद रह चुकी है संगठन द्वारा उन्हें नीमच और मंदसौर जिले का प्रभारी बनाया गया है

प्रदेश स्तर पर जिला एवं शहर अध्यक्षों की समितियों का पुनर्गठन किया जा रहा है तथा सभी जिले में प्रभारी की नियुक्ति की गई है प्रभारी द्वारा सक्रीय महिलाओं की रिपोर्ट और बायोडाटा प्रदेश नेतृत्व को सौंपे जाएंगे जिसके आधार पर प्रशिक्षण एवं नई जिम्मेदारियां तय की जाएगी उन्होंने कहा कांग्रेस हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया है और भविष्य में भी योग्य एवं सक्रिय महिलाओं को आगे बढ़ने का कार्य जारी रहेगा नगर निगम और नगर पंचायत चुनाव में महिलाओं की भागीदारी रहेगी कांग्रेस सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत सक्रिय एवं मजबूत महिला कार्यकर्ताओं की पहचान कर उन्हें संगठन विस्तार और राजनीतिक गतिविधियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है कार्यक्रम में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तरुण बाहेती पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया ब्रजेश मितल नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति मोनु लोक्स ओम दीवान सेवादल जिलाध्यक्ष गजेन्द्र यादव इकबाल कुरैशी इलियास भाई शिवहरे धर्मेंद्र परिहार राम प्रसाद कसेरा मनीष पोरवाल हुसैन कारपेंटर इकराम पहलवान मनोहर अंब महेंद्र उपाध्याय अंकित जैन कृपाल मंडलोई नदीम मसूदी अनीता घनेटवाल नजमा बी पार्षद लीला बंसल उषा सचदेवा सुमित्रा मांगरिया मोना शर्मा अंजनाव्यास सोनकर रेखा जोशी मधु नायक उषा सचदेवा श्रीमती पोरवाल जिला पंचायत सदस्य आदि काफी संख्या में कांग्रेस जैन व महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही संचालन अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हिदायतुल्ला खां ने किया वह आभार चेतना लालका ने माना

Related Post