जमुनिया कला में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Neemuch headlines May 18, 2026, 5:52 pm Technology

नीमच । आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमुनिया कला के औषधालय परिसर में सोमवार को योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में लाभार्थियों को योग के महत्व एवं नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभ की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम एवं कपालभाति सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में “योगः कर्मसु कौशलम्॥” अर्थात योग व्यक्ति को कर्मों में कुशलता एवं जीवन में संतुलन प्रदान करता है, का संदेश देते हुए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में कुल 24 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ. विमला पाटीदार, श्रीमती भावना बैरागी, विनीत सोनी, आनंद शर्मा एवं श्रीमती श्वेता जोशी ने विशेष सहयोग दिया।

Related Post