ताइक्वांडो की रिहर्सल में पहुचे एसपी राजेश व्यास बच्चो का बढ़ाया हौसला

Neemuch headlines May 18, 2026, 4:39 pm Technology

नीमच। जिला ताई क्वांडो, कराटे संघ जिला नीमच के तत्त्वधान में दिनांक 16 /5/ 2026 को एसोसिएशन कार्यालय पर सायं 5-00 बजे डेमो, फाइटिंग का प्रोग्राम रखा गया। उक्त समारोह के मुख्य अतिथि नीमच के नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास रहे। अध्यक्षता रतनलाल निर्वाण ने की, संचालन ताइक्वांडो के मुख्य निर्देशक जयप्रकाश लोधा ने किया। रेफरशीप कु. भुमिका गोयल, एवम सुरज सिंह (ब्लेक बेल्ट) ने की। सर्व प्रथम बाबा साहब को माल्यार्पण करके नमन किया गया। मंचासीन अतिथियों ने बालक बालिकाओं द्वारा डेमो व फाइटिंग के प्रदर्शन के पश्चात् वरिष्ठ समाज सेवी रमेश क़दम का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रहलाद अहीर सेवानिवृत्त मुख्य टिकट निरक्षक CTI, Rly जो कि पश्चिमी रेलवे, इंडियन रेलवे के फुटबॉल के खिलाड़ी व बेस्ट स्कोर्र थे तथा एशिया के खिलाड़ियों की टीमो में चयन हुआ था। इस उपलब्धि परअहीर का शाल श्रीफल एवं माल्यार्पण करके स्वागत किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने अपने उद्बोधन में कहा कि बहुत अच्छा लगा बालक बालिकाओं का प्रदर्शन देखकर, माताओं बहनो से निवेदन है कि अपने बच्चों को आप शिक्षित तो कर रही है किन्तु स्पोर्ट्स में भी रुची करवाए, क्योंकि स्पोर्ट्स में आपका बच्चा य बच्ची जम्प करके पहले नम्बर पर नोकरी मिल सकती है। सरकार की तरफ से नेशनल, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को नोकरी मिल रही है।

इस दौरान 24 बालक बालिकाओं को यलो, ग्रीन, ब्लू व ब्लेक बेल्ट तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानीत किया गया

Related Post