सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था कृति ने डा. एच एन गुप्ता किया सम्मान

Neemuch headlines May 18, 2026, 7:52 am Technology

नीमच। स्वच्छता अभियान और पर्यावरण सुरक्षा को अपने जीवन का उत्तरार्ध समर्पित करने वाले नीमच के ख्यात शल्य चिकित्सक डॉ एच एन गुप्ता को उनके निवास पर जाकर कृति संस्था के सदस्यों ने सम्मानित किया। संस्था अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी सचिव रघुनन्दन पाराशर, सह सचिव श्याम टांकवाल ने पुष्पमाला और शाल भेंटकर डॉ गुप्ता का स्वागत व सम्मान किया। अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी ने कहा कि डॉ गुप्ता चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं । आपने प्रधानमंत्री के आव्हान पर नीमच में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। किशोर जेवरिया ने कहा कि डॉ गुप्ता कृति के कार्यक्रमों में हमेशा उपस्थित रहकर हमारा उत्साह वर्धन करते रहे। अपने सम्मान के प्रतिउत्तर में डॉ गुप्ता ने नीमच में बिताए स्वर्णिम समय को याद करते हुए संस्था के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रकाश भट्ट, डॉ पृथ्वीसिंह वर्मा,गणेश खंडेलवाल, सत्येंद्र सिंह राठौर, बाबूलाल गौड़ , नीरज पोरवाल, आदि सदस्य उपस्थित थे।

Related Post