चीताखेड़ा गांव में अलग- अलग दो जगह मकानों के ताले चटकाकर अज्ञात बदमाश ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। डॉक्टर सुरेंद्र - चांदमल मांगरिया के मकान का ताला तोड़कर घर में रखी गोदरेज की का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और नगदी तो वहीं शेख मौहल्ले में फारुख शेख के मकान में घुसकर कुछ नगदी ले उड़े। पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसौदिया अपनी पुलिस टीम के साथ तहकिकात में जुटी।