रामपुरा। रामपुरा क्षेत्र में आज गुरुवार को रूह कपा देने वाला सड़क हादसा हुआ जहा बाइक सवार की मोके पर मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार पंकज पिता बापूलाल रावत निवासी रायपुरिया ग्राम पंचायत राजपुरा तहसील रामपुरा अपनी बाइक से जा रहा था तभी तेज़ गति से आ रहे ट्रेक्टर ने बाइक सवार पंकज को कुचल दिया। राहगीरों ने इस दृश्य को देखा जो रूह कपकपाने जैसा था। युवक वही तड़पता रहा और कुछ ही देर में उसकी मोके पर ही मौत हो गयी। सूत्रों से पता चला है कि मुंदडी संजीत रोड पर टैक्टर वाले ने मोटरसाइकिल सवार पर ट्रैक्टर का टायर चढ़ा दिया जिसकी मौके पर ही मौत हुई है। टैक्टर चालक मुंदडी का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है