नीमच । फुटबॉल का गढ़ रहा है यहां की प्रतिभाओं ने नीमच का नाम राष्ट्रीय स्तर पर बुलंद किया है। फुटबॉल में यदि बच्चों को सही प्रशिक्षण व मार्गदर्शन मिले, प्रतिभा को सही ढंग से तराशा से जाए तो वहां दिन दूर नहीं जब नीमच फुटबॉल का मसीहा बनेगा।
उक्त उदगार रोटरी डायमंड क्लब के अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम मैं चल रहे कांग्रेस सेवा दल फुटबाल प्रशिक्षण शिविर में व्यक्त किये। शिविर को रोटरी डायमंड के सचिव भुवनेश शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी खेल में स्टेमिना बहुत महत्वपूर्ण होता है जिस खिलाड़ी में ऊर्जा ज्यादा होगी वह फुटबॉल को बेहतर ढंग से खेल पाएगा और शीर्ष पर पहुंचेगा। प्रशिक्षण शिविर में सौरभ शर्मा और भुवनेश शर्मा का सेवादल जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ पृथ्वी सिंह वर्मा और संजीव पगारिया ने स्वागत किया। बच्चों को प्रशिक्षण के पश्चात नाश्ते और केले का वितरण किया गया।
प्रशिक्षण शिविर में जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष आशा सांभर, महिला सेवा दल जिला अध्यक्ष बेबी मेहरा, राम शिवहरे, विमल शर्मा लतीफ पठान, भुवान सिंह उपस्थित थे।