तेज रफ्तार पिकअप ने युवक को कुचला, मौके पर मौत।

Neemuch headlines May 12, 2026, 5:15 pm Technology

मंदसौर। रविवार देर रात्रि पहेड़ा-मगरा रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज पिता प्रभुलाल नायक उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम चंद्रपुरा, थाना नारायणगढ़ क्षेत्र के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहेड़ा-मगरा रोड पर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के ग्रामीणजन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नारायणगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा मृतक का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

वहीं हादसे के बाद पिकअप वाहन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

Related Post