नीमच। अंचल की धर्म प्रेमी जनता के लिए एक सुखद समाचार है विश्व विख्यात संत कमल किशोर जी नागर के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रभा आयोजन आगामी 17 मई से होने जा रहा है।
इस संदर्भमें यजमान हिम्मत सिंह यादव और शंभू दयाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बहुत समय बाद परम पूज्य गुरुदेव कमल किशोर जी नागर ने नीमच अंचल में श्रीमद् भागवत कथा आयोजन को लेकर स्वीकृति दी है। यह आयोजन नीमच कोटा मुख्य मार्ग रतनगढ़ समीप स्थित बरेखन गौशाला में 17 मई 2026 से 23 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी,
आयोजन में प्रतिदिन दोपहर 12:00 से कथा वाचक कमल किशोर जी नागर के मुखारविंद से भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का प्रवाह होगा, अधिक मास में होने वाले कथा आयोजन का अपने आप में बड़ा महत्व है । बरेखन गौशाला में इससे पूर्व भी कई बार कथा के आयोजन हुए पर इस बार की कथा को लेकर धर्म प्रेमी जनता और विशेष तौर पर संत श्री कमल किशोर जी नगर के अनुयायियों में काफी हर्ष का माहौल है। कथा स्थल पर सुरक्षा, बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था की रणनीतियां तैयार की जा चुकी है। कथा श्रोताओं को एक भक्तिमय और आनंदमय माहौल मिलेगा । विश्व प्रसिद्ध संत कमल किशोर जी नागर की कथा के लिए बड़ी संख्या में उनके अनुयाई इंतजार में रहते हैं और यह शुभ अवसर नीमच जिले के रतनगढ़ समीप स्थित बरेखन गौशाला में 17 मई से मिलेगा ।