Latest News

वार्ड क्रमांक 6 में नाली निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम कल, 17.39 लाख की लागत से होगा दो नाली का निर्माण।

Neemuch headlines May 12, 2026, 5:10 pm Technology

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में जारी विकास श्रृंखला के तहत 13 मई बुधवार को प्रातः 10 बजे पीपली चौक नीमच सिटी के यहां वार्ड क्रमांक 6 में 17.39 लाख से होने वाले दो नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम रखा गया है.

उपरोक्त जानकारी देते हुए नपा के कार्यालय अधीक्षक कन्हैयालाल शर्मा ने बताया कि उक्त भूमि पूजन कार्यक्रम सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदनाखंडेलवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा की अध्यक्षता तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना करण सिंह परमाल, लोक निर्माण सभापति मनोहर मोटवानी, समस्त सभापतिगण एवं गणमान्य नागरिकों के विशेष आतिथ्य में आयोजित होगा।

शर्मा ने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम में 8.68 लाख की लागत से यादवमंडी नीमचसिटी में आरसीसी नाली निर्माण तथा 8.71 लाख की लागत से सेन्ट्रल बैंक से ग्वाल मोहल्ला पीपली चौक तकबनने वाली आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया जावेगा।

 शर्मा ने समस्त सभापतिगण, समस्त पार्षदगण, पत्रकारगणो, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है!

Related Post