नीमच। जिला खेल कल्याण विभाग द्वारा स्थानीय राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में 10 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बालकों का 9 से 21 मई तक आयोजित होने वाले 12 दिवसीय फुटबाल खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ समारोह शनिवार सुबह 8 बजे आयोजित किया गया। इस शिविर में कांग्रेस सेवादल जिला इकाई द्वारा बच्चों को फुटबॉल खेल प्रोत्साहन के लिए चने केले जूस आदि पोस्टिक आहार निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। जिला कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि बच्चे यदि फुटबॉल का खेल सिख कर खिलाड़ी बनते हैं तो उनका शरीर स्वस्थ रहेगा और खेलों के प्रमाण पत्र के आधार पर रेलवे बैंक पुलिस अर्ध सैनिक बल सहित विभिन्न विभागों में शासन की रोजगार सेवा नौकरी भी मिलती है।
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती आशा सांभर ने कहा कि बच्चे फुटबॉल खेल कर नशा से मुक्त हो कर नशे से दूर रहे तो उनके जीवन में उन्नति हो सकती है। सोशल मीडिया के मोबाइल युग में बच्चे मोबाइल छोड़कर 2 घंटे खेलों को समय देंगे यह इन बच्चों का अभिनव प्रयास सम्मान योग्य कदम है। बच्चों की आंखों की रोशनी भी अच्छी रहेगी और शरीर भी स्वस्थ रहेगा। पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश सक्सेना ने कहा कि वर्षों पहले नीमच फुटबॉल का केंद्र था यहां से कई प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर गई और नीमच का नाम और गौरव बढ़ाया था। कालू कप्तान सैनी इसका एक उदाहरण रहे हैं उनके पुत्र भी इसी क्षेत्र में खेल रहे हैं उनका भी मार्गदर्शन हमें मिलेगा। कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष गजेंद्र यादव ने कहा कि बच्चों में छिपी खेल प्रतिभा को प्रोत्साहन के लिए जिला कांग्रेस सेवा दल द्वारा इस प्रशिक्षण शिविर में सहयोग किया जा रहा है। ताकि बच्चे भविष्य में फुटबॉल के क्षेत्र में परिवार का गौरव बढ़ा सके और रोजगार के क्षेत्र में स्वयं आत्मनिर्भर बन सके। बच्चों को रासायनिक केमिकल युक्त कोल्ड ड्रिंक से बचना चाहिए तभी उनका जीवन स्वस्थ और शक्तिशाली रह सकता है और फुटबॉल खेलने के लिए शक्तिशाली स्वस्थ शरीर आवश्यक होता है। इस अवसर पर फुटबॉल कोच खिलाड़ी राजू सैनी, मयंक सैनी, मटरु भाई, सलीम भाई एवं सत्तार भाई का सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट विजय शंकर शर्मा, जिला अध्यक्ष सेवादल गजेंद्र यादव अनिल चौरसिया, श्री शिवहरे, आशा सांभर, मोहन सिंह, बेबी मेहरा, लतिम पठान, मुकेश कालरा, बृजेश सक्सेना, विमल शर्मा, मदन सिंह धानका, इकबाल कुरैशी, सलीम कुरैशी, एवं समस्त सेवा दल कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।