प्यास बुझाने के चक्कर में बीना मुंडेर के कुएं में गिरा (सांड)नंदी महाराज

भगत मांगरिया May 9, 2026, 5:42 pm Technology

चीताखेड़ा। आशुतोष कालों के भी काल भगवान श्री महाकाल की सवारी नंदी महाराज(सांड )गुरुवार को प्रातः प्यास बुझाने के चक्कर में किसान श्याम लाल जावरिया के बीना मुंडेर के 30 फीट गहरे कुएं में जा गिरा।जिसकी खबर किसान ने गौशाला संचालक को दी। सुचना मिलते पर गौशाला अध्यक्ष बसंती लाल जैन,राजैश जैन जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचे। जहां मुकेश गाड़ी लौहार,कारुलाल मीणा,रवि माली अपनी जान खतरे में डाल नंदी महाराज(सांड )की जान बचाने रस्सी के सहारे कुएं में उतरे आधे घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन ड्राइवर की सूझबूझी से नंदी महाराज को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर नंदी महाराज की जान बचाने के उद्देश्य को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन पहूंच गए थे।

गौशाला संचालक बसंती लाल जैन ने नंदी महाराज की जान बचाने वाले कारुलाल मीणा, मुकेश गाड़ी लौहार, रवि माली, जेसीबी मशीन शिवलाल मीणा को धन्यवाद दिया।

Related Post