प्रतापगढ़ । पुलिस थाना पारसोला ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं दो विधि से संघर्षरत बालकों को डिटेन किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी. आदित्य के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी धरियावद नागलाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रोकेश कटारा के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार 3 मई 2026 को फरियादी हरीश कुमार पिता भीमाराज मीणा निवासी पाटला बावड़ी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसका भाई नाथूलाल मीणा गांव में आयोजित नृत्य कार्यक्रम में गया था। इसी दौरान नामजद आरोपी मुकेश उर्फ लालसरा, मानलिया एवं वीरांगा ने पुराने विवाद को लेकर नाथूलाल से झगड़ा किया। बाद में रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की गई और चाकू से हमला कर दिया, जिससे गंभीर घायल नाथूलाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में थाना पारसोला पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश करते हुए दबिश दी। पुलिस ने मुकेश पिता लालिया उर्फ लालसरा मीणा उम्र 22 वर्ष निवासी पाटला बावड़ी केवलाफला थाना पारसोला, मानलिया पिता कालिया जाति मीणा उम्र 22 वर्ष निवासी पाटला बावड़ी केवलाफला थाना पारसोला एवं वीरांग पिता नाथूलाल मीणा उम्र 21 वर्ष निवासी पाटला बावड़ी केवलाफला थाना पारसोला को गिरफ्तार किया। साथ ही दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी डिटेन कर न्यायालय में पेश किया गया। गठित पुलिस टीम में शामिल रहे रोकेश कटारा, पुनीत निरीक्षक थाना अधिकारी पारसोला. हरीलाल सरजी, एएसआई पुलिस चौकी मांगणा थाना पारसोला। महेन्द्रलाल, हेड कांस्टेबल थाना पारसोला। सोमाराम हेड कांस्टेबल नंबर 04 पुलिस चौकी मूंगाणा। भंवरलाल हेड कांस्टेबल नंबर 504 पुलिस चौकी लोहारा। भंवर कुमार हेड कांस्टेबल नंबर 445 थाना पारसोला। आनन्दलाल हेड कांस्टेबल नंबर 77 पुलिस चौकी मूंगाणा थाना पारसोला। श्रीमती नीलम हेड कांस्टेबल नंबर 266 थाना पारसोला। दिलीप कुमार कांस्टेबल नंबर 831 थाना पारसोला। रंजन कुमार कांस्टेबल नंबर 285 थाना पारसोला। फूलचंद कांस्टेबल नंबर 661 पुलिस चौकी लोहारा।
श्रीमती नीता महिला कांस्टेबल नंबर 759 थाना पारसोला। खुशपालसिंह ड्राइवर कांस्टेबल नंबर 822 थाना