डीकेन (नीमच)। कलेक्टर जिला नीमच और परियोजना अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में, नगर परिषद डीकेन द्वारा पात्र हितग्राहियों को सरकार की जनहितकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए एक विशेष डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है। इस मुहिम के तहत नगर परिषद की टीमें सभी वार्डों में घर-घर पहुँचकर आवेदकों से सीधा संपर्क कर रही हैं और मौके पर ही आवेदन भरवा रही हैं। इस अभियान के माध्यम से मुख्य रूप से चार बड़ी योजनाओं को लक्षित किया गया है प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना नगर परिषद डीकेन के अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और आवश्यक दस्तावेज (जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर) तैयार रखें ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।