Latest News

09 मई को कृति याद करेगी रवींद्र नाथ टैगोर को

Neemuch headlines May 7, 2026, 7:35 pm Technology

नीमच। शहर की अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था कृति 9 मई को कवि कुल गुरु रवींद्र नाथ टैगोर जयंती मनाएगी। कृति के प्रचार सचिव कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि बंगाली कैलेंडर के अनुसार कवि कुल गुरु रवींद्र नाथ टैगोर की जन्म जयंती 9 मई को मनाई जाती है, इसी दिन कृति संस्था द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्य स्मरण सुबह 9.30 बजे किया जाएगा।

कृति परिवार के सदस्यों ने नगर के साहित्य प्रेमियों से टैगोर प्रतिमा स्थल पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

Related Post