Latest News

मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख रुपए कीमत का 6 क्विंटल 1 किलो डोडाचूरा सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

Neemuch headlines May 7, 2026, 4:36 pm Technology

मनासा। माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एंव नशे के विरुध्द चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान त्रिनेत्र के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री राजेश व्यास द्वारा अधिक से अधिक कार्यवाही करने तथा नशामुक्ति के लिये प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समस्त अनुविभागीय अधिकारीयों व थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री एन एस सिसोदिया व अनुविभागीय अधिकारी निकीता सिंह के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस चौकी कंजार्ड द्वारा एक ट्रेक्टर ट्रॉली से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया. दिनांक 06.05.2026 को वाहन चैकींग के दोरान रोड पर एक संदिग्ध बिना नंबर का जॉन डियर ट्रेक्टर मय ट्रॉली कंजार्ड तरफ से आ रहा था जिसे रोका व तलाशी लेते ट्रेक्टर चालक सत्यनारायण धाकड़ पिता नानालाल धाकड़ निवासी कंजार्डा चला रहा था। ट्रेक्टर की ट्रॉली के अन्दर से 30 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा 06 क्विंटल 01 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया गया। थाना मनासा पर ट्रेक्टर चालक के विरुध्द धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया है । व आरोपी सत्यनारायण धाकड़ पिता नानालाल धाकड़ निवासी कंजार्डा को गिरफ्तार किया गया जिससे जप्त शुदा डोडाचुरा के स्त्रोतो के संबंध में पुछताछ की जा रही है। जप्त सामग्री 6 क्विंटल 1 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय ट्रेक्टर ट्रॉली कुल कीमत 22,00,000 रुपये सराहनीय कार्य - इस सराहनीय कार्य मे निरीक्षक निलेश अवस्थी थाना प्रभारी मनासा एंव उनि. श्याम कुमावत चौकी प्रभारी कंजार्डा व उनकी टीम सउनि. पन्नालाल चौहान, आर. मोहनप्रकाश, आर. अजयप्रताप व आर. ईश्वरसिंह चौहान का विशेष योगदान रहा ।

Related Post