सरवानिया महाराज चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोरवन में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां अज्ञात कारणों के चलते 19 वर्षीय नवविवाहित महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जावद अस्पताल ले जाया गया, जहां से आगे जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मोरवन निवासी 19 वर्षीय नैना बाई, पति शांतिलाल बागरी ने अपने पियर (मायके) में यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि नैना बाई का विवाह 26 अप्रैल को जावद के तुम्बा गांव में हुआ था। विवाह के बाद वह फिलहाल अपने मायके मोरवन में अपने चाचा के साथ रह रही थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही हैं