रामपुरा क्षेत्र में एक ओर हादसा- पिकअप ओर मोटर सायकिल की भिड़ंत 1 की मौत 1 अन्य महिला गंभीर घायल
रामपुरा। मनासा तहसील के रामपुरा ओर गांधीसागर के बीच मात्र 1 घंटे में ही 2 घटनायें हो गयी। जहां एक तूफान पलटी खा गई थी जिसमे 2 लोगो की मौत हुई उसके बाद अब एक घटना ओर घटी जहा पीकअप वाहन ओर मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़त हो गयी।
जानकारी अनुसार बैसला ओर जूनापानी के बीच पिकअप ओर मोटरसाइकिल की भिड़ंत में युवक कृष्ण पिता राजमल कहार की मोके पर मौत हो गयी एवं एक महिला नानू बाई पति राजू कहार निवासी बैसला गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसे प्राथमिक इलाज के बाद नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
वही पीकअप बोरियो से भरी थी जो टक्कर के बाद सड़क पर फेल गयी।