Latest News

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से छोटे व्यापारियो का व्यापार होगा प्रभावित-मुकेश कालरा

Neemuch headlines May 1, 2026, 5:29 pm Technology

 नीमच। चुनाव समाप्त होते ही सरकार ने सर्वप्रथम तोहफ़ा दिया ,ठेलें-गुमटी ,चाय-चाट ,नमकीन ,होटल,ढाबे के उन छोटे व्यवसाईयो को जो पहले ही बढ़ रही लगातार महंगाई से बमुश्किल जीवन यापन कर रहें है नीमच शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मुकेश कालरा ने कहाँ कि सरकार द्वारा प्रति सिलेंडर 1000/-की वृद्धि से संबंधित व्यवसाईयो के साथ-साथ कमर्शियल गैस का इंडस्ट्रियल उपयोग करने वाले निर्माताओं को भी सभी उत्पादों का मूल्य बढ़ाने को मजबूर होना पड़ेगा ।

मुकेश कालरा ने कहा सरकार के अधीन संचालित गैस कंपनी को पुनर्विचार करना चाहिए ,क़रीब 50 प्रतिशत गैस क़ीमत बढ़ जाने से आम उपभोक्ता को भी अधिक कीमते ,ख़रीदी करते समय चुकानी पड़ेगी,पूर्व में मँहगाई से परेशान आमजन को जीवन यापन हेतु और अधिक मुश्किलों एवं संघर्ष का सामना करना पड़ेगा,साथ ही कई छोटे छोटे दुकानदारों को सिलेंडर की क़ीमत बढ़ने से उत्पादन लागत अधिक होने से अपना व्यवसाय बंद करना पड़ेगा ।वैवाहिक कार्यक्रमो का भी इस बढ़ोतरी की वजह से बजट गड़बड़ होगा !

मुकेश कालरा ने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार कर की गई प्रस्तावित वृद्धि को तुरंत वापस लेने की माँग की ।

Related Post