Latest News

समावेशी विकास हेतु मानव अधिकारों का संरक्षण ज़रूरी : अध्यक्ष मानव अधिकार आयोग

Neemuch headlines April 11, 2026, 8:00 pm Technology

नीमच। मध्य प्रदेश राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने शनिवार को नीमच के सर्किट हाउस पर मानव अधिकार आयोग मित्र, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारियों से भेट एवं चर्चा की। मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह के सर्किट हाउस नीमच पहुंचने पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल एडीएम बीएस कलेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एसडीएम संजीव साहू, सीएस पी सुश्री किरण चौहान एवं मानव अधिकार आयोग मित्रों स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेटकर, आयोग के अध्यक्ष सिंह का आत्मीय स्वागत स्वागत किया। इसके पूर्व मनासा में भी आयोग के अध्यक्ष का स्वागत समाजसेवी संगठन के प्रतिनिधियों ने किया। इस अवसर पर आयोग मित्रश्री के के जैन कमला शंकर विश्वकर्मा, बाल कल्याण समिति के प्रवीण कुमार शर्मा, सुश्री माया लालवानी निशक्त कल्याण संगठन के माणक मोदी, संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के जगदीश शर्मा सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आयोग के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह का स्वागत किया और उनसे भेंट कर चर्चा की।

Related Post