मंदसौर । जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड मंदसौर के ग्राम गुराड़िया देदा में पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु विशेष गतिविधियां संचालित की गईं। अभियान के तहत पी एच ई विभाग की टीम द्वारा गांव के प्रमुख पेयजल स्रोतों का निरीक्षण किया गया तथा पानी के नमूने एकत्रित किए गए।
टीम ने ग्राम के जल स्रोतों से सैंपल लेकर उनकी गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। इसके साथ ही ग्रामवासियों के घरों से भी पेयजल के नमूने लिए गए, ताकि घरेलू स्तर पर उपयोग किए जा रहे पानी की शुद्धता का आकलन किया जा सके। निरीक्षण के दौरान जल स्रोतों में क्लोरीनेशन की प्रक्रिया भी की गई, जिससे पानी में मौजूद हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट कर पेयजल को सुरक्षित बनाया जा सके। टीम द्वारा ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए नियमित रूप से पानी उबालकर पीने, पानी के भंडारण को साफ रखने एवं स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना, जल स्रोतों का संरक्षण करना तथा जलजनित बीमारियों की रोकथाम करना है।
इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न गांवों में लगातार जल गुणवत्ता जांच एवं जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।