नीमच । विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं नालसा के दिशा-निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशजिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में मंगलवार को मनासा तहसील के गांव कचौली में "लीगल एड क्लिनिक" आयोजित किया गया। प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को यह सेवा ग्रामीणों के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहती है। लीगल सर्विस क्लिनिक में पैरालीगल वॉलिंटियर कमलाशंकर विश्वकर्मा ने सेवाएँ प्रदान कर आमजन को प्राधिकरण की योजनाओं से अवगत कराया तथा नालसा, सालसा एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी दी। साथ ही माध्यमिक विद्यालय कचौली में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों को गुड टच, बैड टच, बाल अधिकार, मूल संवैधानिक कर्त्तव्य एवं निःशुल्क कानूनी सहायता स्कीम की जानकारी दी गई।इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य मयंक माहेश्वरी, प्रधानाचार्य सुश्री अर्चना वेद, शिक्षकगण एवं बालक बालिकाएं उपस्थित थे।