होमगार्ड जवानों का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण शिविर सम्‍पन्‍न

Neemuch headlines April 6, 2026, 6:38 pm Technology

नीमच । महानिदेशक होमगार्ड म.प्र.के निर्देशानुसार सोमवार को जिला चिकित्सालय नीमच में होमगार्ड जवानों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय नीमच के चिकित्‍सकों की टीम ने जवानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच, परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन दिया गया। यह जानकारी होमगार्ड कमाण्‍डेंट नीमच द्वारा दी गई।

Related Post