नीमच । वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच में मासिक किराये पर बोलेरो, स्कारपियों, इनोवा वाहन, टैक्सी लिये जाने के लिये निविदा दरें आमंत्रित की गई है। निविदा के प्रपत्र और शर्ते कार्यालयीन दिवसों में 10 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे पूर्व 500 रूपये नगद जमा कर जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच से प्राप्त किए जा सकते है। भरी हुई निविदाएं 10 अप्रैल 2026 को अपरान्ह 2 बजे तक जमा की जा सकती है। निर्धारित समय के पश्चात प्राप्त होने वाली निविदाओं पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। प्राप्त निविदाएं 10 अप्रैल 2026 अपरान्ह 3 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच में समिति व्दारा निविदाकारों के समक्ष खोली जाएगी। विस्तृत जानकारी जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच से प्राप्त की जा सकती है।