Latest News

मासिक तथा प्रति किलोमीटर के आधार पर किराये की टैक्‍सी लेने की निविदा आमंत्रित

Neemuch headlines April 3, 2026, 7:21 pm Technology

नीमच । वित्‍तीय वर्ष 2026-27 के लिये जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच में मासिक किराये पर टैक्‍सी लिये जाने के लिये निविदा आमंत्रित की गई है। जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच के लिए निविदा के प्रपत्र और शर्ते, निविदा जारी होने की दिनांक से कार्यालयीन दिवसों में 10 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे पूर्व 500 रूपये नगद जमा कर जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच से प्राप्‍त किए जा सकते है। भरी हुई निविदाएं 10 अप्रैल 2026 को अपरान्‍ह 2 बजे तक जमा की जा सकती है। निर्धारित समय के पश्‍चात प्राप्‍त होने वाली निविदाओं पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। प्राप्‍त निविदाएं 10 अप्रैल 2026 अपरान्‍ह 3 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच में समिति व्‍दारा निविदाकारों के समक्ष खोली जाएगी। निविदा के साथ आयुक्‍त, जनसंपर्क संचालनालय मध्‍यप्रदेश भोपाल के नाम से 10,000 रूपये(दस हजार रूपये) का बैंक ड्राफ्ट या बैंक गारंटी संलग्‍न करना अनिवार्य है। निविदा को बिना कारण बताये स्‍वीकृत अथवा अस्‍वीकृत करने का पूर्ण अधिकार आयुक्‍त जनसंपर्क/कलेक्‍टर महोदय द्वारा गठित समिति को होगा। इस संबंध में कोई पत्र व्‍यवहार नहीं किया जायेगा। इच्‍छुक व्‍यक्ति, वाहन मालिक निविदा प्रपत्र एवं शर्ते जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच से 10 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे तक पांच सौ रूपये नगद जमा कर प्राप्‍त कर सकते है। भरी हुई निविदा, प्रपत्र पंजीकृत टेक्‍सी वाहन से संबंधित समस्‍त कागजातों के सा‍थ 10 अप्रैल को अपरान्‍ह 2 बजे पूर्व तक प्रस्‍तुत जमा की जा सकती है।

Related Post