Latest News

जि.प.सीईओं वैष्‍णव द्वारा 46 सैम बच्‍चों के लिए न्यूट्री बास्केट भेंट

Neemuch headlines April 3, 2026, 6:51 pm Technology

नीमच , कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की पहल पर जिले में संचालित हमारी आंगनवाड़ी - पोषण भी,पढ़ाई भी नवाचार के तहत जिला पंचायत नीमच के सीईओं श्री अमन वैष्णव द्वारा सैम श्रेणी के 46 बच्चों हेतु न्यूट्री बास्केट भेंट की गई है। नीमच शहर अंतर्गत कुल 46 बच्चे सैम श्रेणी के चिन्हित हुए , जिसमें से प्रति न्यूट्री बास्केट राशि 715/- इस प्रकार कुल 32890 राशि की न्यूट्री बास्केट बच्चों के श्रेणी सुधार हेतु दी गई है।

हमारी आंगनवाड़ी नवाचार तहत अधोसंरचना,शाला पूर्व शिक्षा गतिविधि,कुपोषण तथा अन्य समस्त संबद्ध पहलुओं पर जिले में लगातार कार्य किया जा रहा है।यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पण्‍ड्या ने दी है।

Related Post