नीमच। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने हनुमान जयंती के अवसर पर गुरूवार को नीमच जिले के सुप्रसिद्ध संकट मोचन हरकियाखाल बालाजी मंदिर में भगवान बालाजी के दर्शन कर ,पूजा अर्चना की और हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ हवन में शामिल होकर, मंत्रौचार के साथआहुतियां दी। उन्होंने यज्ञ हवन की पूर्णाहुति में शामिल होकर आहुतियां दी और आरती में भी भाग लिया। इस अवसर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू, विधायक गरोठ चंदर सिंह सिसोदिया, विधायक सुवासरा हरदीप सिंह डंग, पूर्व विधायक आलोट जितेंद्र गेहलोत, वैश्य समाज के संतोष चोपड़ा, नीमच मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष राकेश भारद्वाज, पवन पाटीदार, राजेश दीक्षित, निहालचंद मालवीयसहित अन्य जनप्रतिनिधि मंदिर समिति के पदाधिकारी, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा,एसपी अंकित जायसवाल, एडीएम बी.एस.कलेश,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित लक्ष्मी नारायण शर्मा, दशरथ भाई समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने अतिथियों का शाल श्रीफल भेंट कर एवं साफा पहनाकर, भगवान बालाजी की तस्वीर भेंट कर, समिति की ओर से स्वागत, अभिनंदन किया। प्रारंभ में महामहिम राज्यपाल गेहलोत के हरकीयाखाल बालाजी मंदिर पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, एसपी अंकित जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया ने महामहिम राज्यपाल की अगवानी कर, उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया। राज्यपाल गेहलोत ने सभी उपस्थितजनों को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई देते हुए उनके सुखी समृद्ध ,वैभवशाली जीवन की प्रार्थना की। महामहिम राज्यपाल गेहलोत ने हर्खियाखाल मंदिर के मुख्य पुजारी लक्ष्मीनारायण शर्मा गुरूजी एवं दशरथ भाई का भी स्वागत अभिनन्दन भी किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शनार्थी उपस्थित थे।