मंदसौर । मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद, जिला मंदसौर के अंतर्गत विकासखंड गरोठ में चयनित नवांकुर संस्था सामाजिक एवं पर्यावरण जन जागरण समिति, बामणी सेक्टर गरोठ द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत दीवार लेखन का कार्य किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जन-जन में जल संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। दीवार लेखन के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नागरिकों को जल के महत्व, वर्षा जल संचयन एवं जल बचाने के उपायों के प्रति प्रेरित किया गया। संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर प्रेरणादायक संदेश अंकित किए गए, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक जल संरक्षण का संदेश पहुँच सके। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जल ही जीवन है और इसके संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।