27 मार्च को आयोजित एचपीवी वैक्सीनेशन शिविर में केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों का होगा टीकाकरण : कलेक्टर श्रीमती गर्ग

Neemuch headlines March 25, 2026, 6:22 pm Technology

मंदसौर । कलेक्टर श्रीमती आदिती गर्ग की अध्यक्षता में केंद्रीय विद्यालय मंदसौर में प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने 27 मार्च को आयोजित होने वाले HPV वैक्सीनेशन शिविर को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने छात्राओं के सुगम आवागमन के लिए बस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि अधिक से अधिक छात्राएं इस टीकाकरण अभियान का लाभ ले सकें। इसके अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समर कैम्प, स्पोर्ट्स कैम्प, क्विज प्रतियोगिता, गांधीसागर टूर एवं भोपाल टूर आयोजित करने के निर्देश दिए। भोपाल भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को साइंस म्यूजियम एवं विधानसभा का अवलोकन कराने के लिए भी कहा गया।

बैठक में कलेक्टर द्वारा विद्यालय में उपलब्ध फर्नीचर, शिक्षकों की स्थिति एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।

Related Post