नीमच। जिला रोजगार कार्यालय नीमच एवं शासकीय आईटीआई नीमच के संयुक्त तत्वावधान में युवा संगम रोजगार–स्वरोजगार मेला पीजी कॉलेज, नीमच में आयोजित किया गया। इस मेले में कुल 119 युवाओं ने पंजीयन कराया, जिनमें से 64 युवाओं का प्राथमिक रूप से चयन किया गया है।
इस मेले में अल्ट्राटेक सीमेंट, धानुका प्रा.लि., साल्वेक्स, स्वराज सूटिंग्स, एम.आर.एफ., मालवा पेट्रो सहित कुल 7 कंपनियों ने भाग लिया। यह जानकारी आईटीआई प्राचार्य दिनेश परमार ने दी है।