जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम कनावटी में भूमि सुपोषण और कलश यात्रा आयोजित

Neemuch headlines March 25, 2026, 6:06 pm Technology

नीमच । जल गंगा संवर्धन अभियान, जल शक्ति से नवभक्ति के प्रथम चरण में म.प्र.जन अभियान परिषद के मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के विद्यार्थियों द्वारा ग्राम कनावटी में देवनारायण मंदिर पर भूमि सुपोषण और कलश यात्रा आयोजित की गई। जिला समन्‍वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया, कि सामाजिक कार्यकर्ता रामचंद्र धनगर ने कलश यात्रा का शुभारंभ कलश पूजन कर किया। देव नारायण मंदिर से होली चौक होते हुए वापस मंदिर परिसर में पीपल वृक्ष के पूजन के साथ कलश यात्रा समापन हुआ। कलश यात्रा में जल संरक्षण का संदेश दिया गया।

नवांकुर संस्था, जयश्री आरोग्य जन कल्याण समिति के सदस्‍य एवं बड़ी संख्‍या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Post