मंदसौर। जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग एवं सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन ने 81 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो।
लोगों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। लसुडिया ईला निवासी मांगीलाल ने किसान सम्मान निधि के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर तहसीलदार दलौदा को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। भावगढ़ निवासी कन्हैयालाल ने अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर तहसीलदार दलौदा को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। ईरली निवासी तेजराम ने नल कनेक्शन लगाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर सीईओ जनपद मल्हारगढ़ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में मकान के लिए पट्टा स्विकृत करने, कृषि भूमि का सिमांकन करवाने, पीएम किसान सम्मान निधी दिलवाने, वृद्धा पेंशन चालु करवाने, एल पी जी गेस की सब्सिडी दिलवाने, आर्थिक सहायता राशि दिलवाने एवं लाडली बहना योजना का लाभ दिलवाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।