डी.एम.एफ.से स्‍वीकृत सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण कर सीसी जारी करें - चंद्रा

Neemuch headlines March 23, 2026, 6:53 pm Technology

नीमच। ,डी.एम.एफ से जिले मे स्वीकृत सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करवा कर कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करें। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में सोमवार को आयोजित जिला खनिज प्रतिष्‍ठान न्‍यास मण्‍डल की बैठक में डी.एम.एफ. से स्‍वीकृत कार्यो की प्रगति की विधान सभावार समीक्षा करते सभी क्रियान्‍वयन एजेसियों के अधिकारियों को दिए गये। बैठक में विधायक नीमच दिलीप सिंह परिहार,विधायक मनासा अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जन सिंह चौहान ,जिला पंचायत सीईओं अमन वैष्‍णव, जिला योजना अधिकारी पराग जैन एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्‍टर ने प्रगतिरत सभी निर्माण कार्य 30 अप्रैल तक पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। साथ ही जो कार्य भोतिक रूप से पूर्ण हो गये है उनके कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र( सी.सी) जारी करने के निर्देश भी सम्‍बधित विभाग को दिए है । बैठक में विधायक परिहार, मारू एवं जि.प. अध्‍यक्ष चौहान ने भी अपने सुझाव दिए।

Related Post