नीमच । कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास समिति की बैठक सम्पन्न , कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टोरेट सभा कक्ष नीमच में जिला कौशल विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जि.पं.सीईओं अमन वैष्णव सहित जिला अधिकारी एवं विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि उपस्थिति थे ।
बैठक में कलेक्टर ने अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में 50-50 युवाओं के दो बेच में काउसलिंग सत्र आयोजित कर , उन्हे मुख्यमंत्री सीखों कमाओं योजना के तहत स्थानीय उद्योगों में अप्रेटिसशिप करवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।बैठक में आगामी दिनों में जिला मुख्यालय पर वृहद रोजगार मेला आयोजित कर अधिकाधिक युवाओं का प्लेसमेंट करवाने के निर्देश जिला रोजगार अधिकारी को दिए गये । कलेक्टर ने रोजगार मेले की विस्तृत कार्य योजना तैयार कर जिला पंचायत सीईओं के माध्यम से आगामी वर्ष में रोजगार मेला आयोजन का केलेन्डर जारी करने के निर्देश भी दिए। बैठक में इन्डस्ट्रीयल विजिट की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आगामी वित्तीय वर्ष में सभी आई.टी.आई.प्राचार्य संस्था के छात्रों की इडस्ट्रीयल विजिट अनिवार्य रूप से करवाएं। उन्होने इस वर्ष में इन्डस्ट्रीयल वीजिट नही करवाने वालें आई.टी.आई. प्राचार्यो को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।कलेक्टर ने सभी आई.टी.आई प्राचार्यो को अपनी संस्था के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम सुधारने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।
बैठक में उद्योगो के प्रतिनिधियों और उपस्थिति समिति सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।