जिला अस्पताल में एचपीवी वैक्सीनेशन के लिए प्रतिदिन चलाए विशेष कैंप

Neemuch headlines March 23, 2026, 5:20 pm Technology

मंदसौर । कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि जिला अस्पताल में एचपीवी वैक्सीनेशन के लिए प्रतिदिन विशेष कैंप चलाएं।

उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें तथा अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। नगर पालिका सीएमओ को अभियान में विशेष समन्वय करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पार्षदों के साथ बैठक आयोजित कर बच्चों एवं उनके माता-पिता की काउंसलिंग करने और उन्हें एचपीवी वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया। जिला आपूर्ति अधिकारी को एलपीजी गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। भूमि आवंटन के संबंध में निर्देशित किया गया।

कि नगरीय निकाय किसी भी विभाग की भूमि से मार्ग निकालने से पूर्व संबंधित विभाग की अनुमति अनिवार्य रूप से लें। बैठक में राजस्व वसूली की समीक्षा भी की गई। इसके अतिरिक्त अलसी डंठल प्रबंधन पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने किसानों की पहचान कर रेशा निर्माण की दिशा में कृषि विभाग को आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post