मंदसौर । जनअभियान परिषद के माध्यम से ‘मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम (सीएमसीएलडीपी)’ के अंतर्गत ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत ‘जल शक्ति से नव भक्ति’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं द्वारा जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु रैली निकाली गई।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने जल संरक्षण से संबंधित नारे लगाकर आमजन को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया।