नीमच । शासकीय प्राथमिक विद्यालय ढोलपुरा से प्रधानाध्यापक श्री सिद्धू लाल पुरोहित द्वारा किए गए शैक्षिक नवाचार सांदीपनी पुरस्कार एवं नवोदय परीक्षा के लिए विशेष क्लास लगाने के अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप नवोदय विद्यालय के लिए कक्षा पांचवी के दो बालकों का चयन हुआ है।
छात्र राहुल भील और कंवरलाल भील दोनों छात्र मेरिट में स्थान पाकर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए चयनित हुए है। विद्यालय में पिछले तीन वर्षों से प्रधानाध्यापक श्री पुरोहित द्वारा स्थापित सांदीपनी पुरस्कार के अंतर्गत जो बच्चे कक्षा पांचवीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम आते हैऔर वे नवोदय परीक्षा में चयनित होते हैं उन छात्रों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सिद्धू लाल पुरोहित सांदीपनी पुरस्कार के तहत 1000 रूपये नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित करते हैं। ढोलपुरा के दो छात्र पूर्व में भी नवोदय में चयनित हो चुके है, जो नवोदय में अध्ययन कर रहे हैं।
अब तक ढोलपुरा विद्यालय के दो बालक और दो बालिकाओं का नवोदय में चयन हो चुका है। इन दो छात्रों के चयन से गांव में उत्साह और शासकीय विद्यालय के प्रति सकारात्मकता का निर्माण बना है। आसपास के गांव वाले भी विद्यालय द्वारा लगातार श्रेष्ठ परिणाम से प्रभावित होकर विद्यालय में प्रवेश के लिए आ रहे हैं छात्रों का नवोदय में चयन होने से समाज एवं गांव में बहुत ही उत्साह का वातावरण है। प्रधानाध्यापक ने दोनों छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।