Latest News

विश्व उपभोक्ता दिवस पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में जागरूकता शिविर संपन्न

Neemuch headlines March 18, 2026, 5:38 pm Technology

मंदसौर । जिला आपूर्ति अधिकारी नारायण सिंह चंद्रावत द्वारा बताया गया कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मंदसौर में विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में एक वृहद जागरूकता शिविर एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिला विधिक सहायता प्राधिकरण, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा उपभोक्ता संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में उपभोक्तआओ के अधिकारों के प्रति संकल्प दिलाया गया।

विधिक और कानूनी अधिकारों पर जोर मुख्य अतिथि अधिवक्ता प्रमोद कुमार मेनारिया (चीफ, लीगल एडवाईजर) ने अपने संबोधन में कहा कि "उपभोक्ता अपने अधिकारों को पहचानें। यदि आपके साथ कोई धोखाधड़ी होती है, तो विधिक सहायता प्राधिकरण आपको निःशुल्क कानूनी परामर्श और सहायता प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है।" संगठनों की सक्रिय भूमिका अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के नवनीत शर्मा ने संगठन के ध्येय 'जागो ग्राहक जागो' पर बल दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जादोन द्वारा खाद्य सामग्री में हो रही मिलावट के बारे में जानकारी दी एवं उपभोक्ताओं को खाद्य सामग्री क्रय करते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए इसके बारे में प्रकाश डाला। ग्राहक पंचायत की सदस्य श्रीमती डोली मक्कड़ ने उपभोक्ता कानूनों के बारे में जानकारी दी। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री नारायण सिंह चंद्रावत ने शासन द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। नापतोल विभाग निरीक्षक बारापात्रे ने इलेक्ट्रोनिक कांटों की सत्यता और वजन करने के सही तरीके प्रदर्शित किए। पेट्रोल-गैस सुरक्षा पेट्रोल की शुद्धता मापने हेतु 'फिल्टर पेपर टेस्ट' और गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट देखने की विधि समझाई। इस अवसर पर विश्वमोहन अग्रवाल (अध्यक्ष, उपभोक्ता उत्थान संगठन) उपस्थित रहे एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रघुराज सिंह डोडिया एवं श्रीमती आराधना खड़िया ने भी उपभोक्ताओं के प्रत्रों के उत्तर दिए।

नारायण सिंह चंद्रावत जिला आपूर्ति अधिकारी चंद्रावत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उपभोक्ताओं के सर्वांगीण विकास और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए आवश्यक हैं।

Related Post