Latest News

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए सीतामऊ और डिगावमाली में हुआ जागरूक कार्यक्रम

Neemuch headlines March 18, 2026, 5:29 pm Technology

मंदसौर । जिले में 14 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियों को तेज कर दिया गया है।

इसी क्रम में 'HPV वैक्सीनेशन जागरूकता रथ' के माध्यम से सीतामऊ एवं डिगावमाली क्षेत्रों में सघन प्रचार-प्रसार किया गया। जागरूकता रथ के भ्रमण के दौरान श्री जगदीश खींची ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रेरक उद्बोधन दिया। उन्होंने ग्रामीणों और पालकों को विस्तार से समझाया कि 14 वर्ष की बालिकाओं को लगाई जा रही यह HPV वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह टीका भविष्य में होने वाले घातक सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) के विरुद्ध सुरक्षा की गारंटी देता है। उन्होंने इसे एक पुनीत जनहित कार्य बताते हुए सभी पात्र बालिकाओं का टीकाकरण करवाने की अपील की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. गोविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 13 हजार किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली एक गंभीर बीमारी है, जिसे समय पर टीकाकरण के माध्यम से रोका जा सकता है।

Related Post