Latest News

मुख्यमंत्री ने जिले की 2.60 लाख लाड़ली बहनों को 39.05 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की

Neemuch headlines March 13, 2026, 5:21 pm Technology

मंदसौर । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत माह मार्च 2026 की मासिक आर्थिक सहायता राशि का अंतरण किया।

 इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय सभागृह में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया तथा उनके उद्बोधन को उपस्थित जनों ने सुना।

जिला कार्यक्रम अधिकारी बी.एल. विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने जिले की कुल 2 लाख 60 हजार 396 लाड़ली बहनों को 39.05 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की। उन्होंने बताया कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम में उपस्थित लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से उन्हें हर माह आर्थिक सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिल रही है।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी  बी.एल. विश्नोई, बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें तथा पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Related Post