Latest News

बालिकाओं में एचपीवी टीकाकरण को लेकर उत्साह, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भी किया प्रेरित 14-15 वर्ष की शेष बालिकाएं तुरंत वैक्सीन लगवाए और कैंसर से निजात पाए

Neemuch headlines March 12, 2026, 6:01 pm Technology

मंदसौर । जिले में बालिकाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर उत्साहजनक माहौल देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में बालिकाएं आगे आकर एचपीवी वैक्सीन लगवा रही हैं और अन्य बालिकाओं को भी इसके लिए प्रेरित कर रही हैं।

जिला प्रशासन ने अपील की है कि जिन बालिकाओं ने अभी तक एचपीवी वैक्सीन नहीं लगवाई है, वे जल्द से जल्द यह टीका लगवाकर भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित करें। यह वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित और प्रभावी मानी जाती है तथा बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जिले की स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला डॉक्टरों ने भी इस अभियान को मजबूत समर्थन दिया है। कई महिला चिकित्सकों ने स्वयं एचपीवी वैक्सीन लगवाकर इसका सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है और वे अपने बच्चों तथा समाज की अन्य बालिकाओं को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। इसी कड़ी में एक महिला चिकित्सक ने बताया कि उन्होंने स्वयं एचपीवी वैक्सीन लगवाई है और अब वे पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं। उन्होंने अपनी बेटी रिद्धिमा को भी यह वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। उनका कहना है कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इससे बालिकाओं को भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव मिलता है।

उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की भ्रांतियों या अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी बेटियों के उज्ज्वल व सुरक्षित भविष्य के लिए समय पर एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस अभियान के माध्यम से जिले में बालिकाओं को कैंसर से बचाव की सुरक्षा कवच प्रदान किया जा रहा है और समाज के सहयोग से यह अभियान लगातार सफल होता जा रहा है।

Related Post